Aapka Rajasthan

चंदेरी का अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

अशोकनगर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी के सरकारी अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गुना संसदीय क्षेत्र के अशोक नगर जिले के चंदेरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक अस्पताल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।
 
चंदेरी प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शनिवार को अस्पताल स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अस्पताल निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा है कि अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, प्री-एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड, आपातकालीन वार्ड, एक्स-रे कक्ष और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त पांच बिस्तरों की नवजात शिशु देखभाल इकाई, लेबर रूम, टीकाकरण संबंधी सुविधाएं, प्रतीक्षालय तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रथम तल पर 40 बिस्तरों वाला मुख्य वार्ड, डॉक्टरों के ड्यूटी रूम और बैठक कक्ष बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। अस्पताल के निर्माण से चंदेरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम करने की दिशा में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के पूर्ण होने के बाद चंदेरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आधार मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस