Aapka Rajasthan

चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया महिला टीम के घरेलू शेड्यूल में बदलाव

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से टकराव होने की वजह से अपने इंटरनेशनल कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह बदलाव न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज को लेकर किया गया है।
 
चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया महिला टीम के घरेलू शेड्यूल में बदलाव

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से टकराव होने की वजह से अपने इंटरनेशनल कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह बदलाव न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज को लेकर किया गया है।

दरअसल, तय कार्यक्रम के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल जून में होना था। हालांकि, आईसीसी ने इसके शेड्यूल में बदलाव करते हुए ऐलान किया कि चैंपियंस ट्रॉफी अब साल 2027 में जून की जगह फरवरी में खेली जाएगी। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की गवर्निंग बॉडी को घरेलू मैचों की लिस्ट में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव के कारण न्यूजीलैंड टीम अब ऑस्ट्रेलिया का दो बार दौरा करेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज इसी साल अक्टूबर में खेली जाएगी। वहीं, तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मार्च में खेली जाएगी।

वहीं, घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी थी। हालांकि, शेड्यूल में बदलाव के बाद अब कंगारू टीम बांग्लादेश से सिर्फ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आयोजन अक्टूबर में होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला डे-नाइट होगा, जिसकी मेजबानी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड करेगा। यह पहला मौका होगा, जब इस मैदान पर डे-नाइट वनडे मुकाबला खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी वनडे 10 मार्च को होना है, जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 150वीं एनिवर्सरी टेस्ट के पहले दिन से ठीक 24 घंटे पहले होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शेड्यूलिंग और ऑपरेशंस के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर पीटर रोच ने कहा कि बदले हुए आयोजन से अंततः सभी हितधारकों के लिए बेहतर परिणाम सामने आया है।

उन्होंने कहा, “हम इस मौके लिए उत्साहित हैं। साथ ही हम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के सहयोग और समझ के लिए शुक्रगुजार हैं, खासकर न्यूजीलैंड के दो बार ऑस्ट्रेलिया जाने पर सहमत होने के लिए।"

--आईएएनएस

एसएम/एएस