Aapka Rajasthan

चैत्र अष्टमी और रामनवमी के उपलक्ष्य में उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक उत्सव, देवी मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि की अष्ठमी पर गुरुवार को देवी मंदिरों और रामनवमी पर राम मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
 
चैत्र अष्टमी और रामनवमी के उपलक्ष्य में उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक उत्सव, देवी मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि की अष्ठमी पर गुरुवार को देवी मंदिरों और रामनवमी पर राम मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

भक्त कन्या पूजन के बाद मां भगवती के दर्शन के लिए आ रहे हैं, और वहीं कई जगहों पर रामनवमी भी मनाई जा रही है। पुणे के तुलशीबाग इलाके में स्थित राम मंदिर में भव्यता के साथ राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में दोपहर बाद से ही जन्मोत्सव शुरू हो चुका है।

पहले बात करते हैं महाराष्ट्र की रक्षक मां मुंबा देवी की। चैत्र नवरात्रि की अष्ठमी के दिन मां के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने के मिल रही है। अष्ठमी के दिन मां का दिव्य शृंगार किया जा रहा है। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त ने बताया कि मां मुंबा मुंबई की देवी हैं और यहां जो कुछ होता है, वो मां मुंबा की आज्ञा के साथ ही होता है। कहा जाता है कि मां के दर पर दर्शन करने वाले इंसान की जिदंगी संवर जाती है।

उन्होंने बताया कि हर साल नवरात्रि में मां का विशेष शृंगार किया जाता है। मां मुंबा देवी के पुजारी ने बताया कि मां के दर्शन के लिए लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। हमारी यही कामना है कि हर भक्त की मुराद पूरी हो और मुंबई का विकास और हमारे देश पर आने वाले कष्ट और संकट खत्म हों। मां मुंबा पूरे देश की रक्षा करें।

अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर पुजारी ने कहा कि मंदिर में नवमी को विशेष हवन किया जाता है, जो शुक्रवार सुबह किया जाएगा। भले ही नवमी तिथि दोपहर बाद से लग चुकी है, लेकिन उदया तिथि के हिसाब से मंदिर में सुबह नवमी का हवन किया जाएगा।

उत्तराखंड के शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में अष्टमी के दिन भक्त विशेष पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुख-समृद्धि और कष्ट निवारण के लिए पूजन किया जा रहा है। कुछ भक्त कन्या पूजन के लिए मंदिर में दान के लिए पहुंच रहे हैं। एक भक्त ने आईएएनएस से कहा, "नैनीताल का अस्तित्व ही मां नैना देवी से है, जिनके आशीर्वाद से हमारा और हमारे बच्चों का जीवन चल रहा है। हम सबके लिए प्रार्थना करते हैं कि मां सबके जीवन की रक्षा करें।"

पुणे के तुलशीबाग इलाके में स्थित राम मंदिर में पिछले 265 वर्षों से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में 11 दिन तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, और 140 फुट लंबे कलश की स्थापना की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि गुरुवार से लेकर एकादशी तक उत्सव चलेगा और उत्सव 11 दिन तक चलेगा। मंदिर में किसी भी धर्म का शख्स आकर पूजा-पाठ कर सकता है। मंदिर सभी के लिए खुला है।

जैसलमेर में राम नवमी उत्सव समिति के बैनर तले भव्य श्री राम नवमी जुलूस निकाला जा रहा है। इसमें श्री राम के बाल स्वरूप को रथ पर बैठाकर नगर में घुमाया जा रहा है और इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। जुलूस को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

--आईएएनएस

पीएस/एबीएम