Aapka Rajasthan

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: फैकल्टी समेत 11 पदों पर आवेदन जारी, जल्दी भरें फॉर्म

भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फैकल्टी सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: फैकल्टी समेत 11 पदों पर आवेदन जारी, जल्दी भरें फॉर्म

भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फैकल्टी सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

सेंट्रल बैंक ने जिन 11 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं, उनमें फैकल्टी के 3, ऑफिस असिस्टेंट के 2, ऑफिस असिस्टेंट (परिचारक/उपकर्मचारी) के 3 और चौकीदार-सह-माली के 3 पद शामिल हैं।

सीबीआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, अधूरे आवेदन स्वीकृत कर दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, मैट्रिकुलेशन या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 रुपए से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। आवेदन के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'क्षेत्रीय प्रमुख/सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय आरएसईटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कायाालय शहडोल, शुभ लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, दूसरी मंजिल, न्यू बस स्टैंड रोड, शहडोल, पिन: 484001' पते पर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी