Aapka Rajasthan

सी-डैक भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 45 पदों पर निकली भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), मुंबई ने विभिन्न कार्यक्षेत्र (डोमेन) के लिए संविदा आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अलग-अलग कुल 45 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
सी-डैक की ओर से जारी 45 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर के 31, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 8 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीडर के 6 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक, एमई/एमटेक या इसके बराबर की डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर सीजीपीए हो या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर सीजीपीए हो या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 40 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 6.50 से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनको इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/पीएम