Aapka Rajasthan

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: पहले ही राउंड में आयुष शेट्टी ने उलटफेर किया, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को हराया

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर 1 और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू की को 21-14, 13-21, 19-21 से मात दी। चीनी खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में आयुष की यह पहली जीत थी। इससे पहले, आयुष चीनी शटलर के खिलाफ अपने तीनों मैच हार चुके थे, जिसमें बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल था।
 

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर 1 और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू की को 21-14, 13-21, 19-21 से मात दी। चीनी खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में आयुष की यह पहली जीत थी। इससे पहले, आयुष चीनी शटलर के खिलाफ अपने तीनों मैच हार चुके थे, जिसमें बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल था।

सोमवार के सबसे रोमांचक पहले राउंड के सिंगल्स मुकाबले में आयुष ने टॉप सीड शी के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। लय बरकरार रखते हुए, उन्होंने मिड-गेम ब्रेक तक अपनी बढ़त को 11-5 तक पहुंचा दिया। ब्रेक के बाद, भारतीय शटलर ने खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और आसानी से पहला गेम 21-14 से जीता।

दूसरे गेम में शी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जल्द ही 3-1 की बढ़त बना ली। आयुष ने तेजी से अंतर कम किया, लेकिन चीनी स्टार ने फिर से दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली। तेज रफ्तार वाले कड़े मुकाबले में आयुष ने स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। शी ने दबाव बनाना जारी रखा, लेकिन आयुष डटे रहे और स्कोर फिर से 7-7 से बराबर करने के बाद एक अंक से आगे हो गए। कई कड़े मुकाबलों और बार-बार बढ़त बदलने के बाद, शी ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

ब्रेक के बाद, शी ने अपनी बढ़त को दो अंकों तक बढ़ाया और फिर तेजी से इसे पांच अंकों तक पहुंचा दिया। वाइड शॉट्स के कारण आयुष को कुछ अंक देने के बावजूद, शी ने पांच अंकों की मजबूत बढ़त बनाए रखी। आयुष टॉप सीड की लय का सामना करने में संघर्ष करते दिखे और शी ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

आखिरी गेम बराबरी के साथ शुरू हुआ, लेकिन आयुष ने शानदार वापसी की और 6-3 तथा फिर 9-4 की बढ़त बना ली। उन्होंने मिड-गेम इंटरवल तक 11-5 की मजबूत बढ़त बना ली और मैच पर अपना दबदबा कायम किया। साइड बदलने के बाद, आयुष ने संयम बनाए रखा और अपनी बढ़त को 14-5 तक पहुंचाया। शी 16-5 से पिछड़ गए, जिससे वापसी की गुंजाइश बहुत कम रह गई थी।

आयुष ने अपनी लय बनाए रखी और 10 अंकों की बढ़त बरकरार रखी, हालांकि कुछ गलतियों की वजह से शी अंतर को छह और फिर चार अंकों तक कम करने में कामयाब रहे। दबाव में भी आयुष ने हिम्मत नहीं हारी और 20-15 पर मजबूती से डटे रहे। शी ने चार मैच प्वाइंट बचाने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन आयुष ने आखिरी प्वाइंट्स पर अपना संयम बनाए रखा और एक शानदार जीत हासिल की।

--आईएएनएस

आरएसजी