Aapka Rajasthan

ब्रिक्स सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
 
ब्रिक्स सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत में ईरान के दूतावास के ऑफिशियल सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' अकाउंट पोस्‍ट में बताया गया, ''दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शाम‍िल होने भारत पहुंचे इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री डॉ. सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।''

बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी बुधवार रात भारत पहुंचे।

गुरुवार सुबह ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची और ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में संयुक्त मुलाकात की। तय कार्यक्रमानुसार शाम सात बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

भारत मंडपम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया भर से पधारे विदेश मंत्रियों का विधिवत स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस. जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर भारत के स्पष्ट रुख का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "शांति और सुरक्षा वैश्विक व्‍यवस्‍था के केंद्र में हैं। हाल के संघर्षों ने संवाद और कूटनीति के महत्व को और अधिक स्पष्ट किया है। इस जटिल और अनिश्चित दुनिया में चर्चाओं को समानता और साझा, लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। तकनीकी प्रगति, वैश्विक परिदृश्‍य को नया आकार दे रही है और इसका उपयोग सुशासन तथा समावेशी विकास के लिए किया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने को लेकर भी साझा हित जुड़े हैं।"

ईरान इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार के ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट से साझा जानकारी के अनुसार, ''विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मीड‍िया को बताया कि स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज उन सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, जो ईरानी नौसेना के साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा रुकावटें अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पैदा हुई हैं।''

पोस्‍ट में बताया गया क‍ि विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में ब्रिक्‍स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की। चर्चा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग पर केंद्रित रही।

इसके अलावा विदेश मंत्री अराघची ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से भी बातचीत की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग पर चर्चा की।

नई दिल्ली में बैठक के दौरान विदेश मंत्री अराघची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात और बातचीत की। चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय घटनाक्रम और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर समन्वय रहा।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम