Aapka Rajasthan

ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने वाले अब 'पी' का अर्थ पंडित बता रहे, जनता को गुमराह कर रहे: मनोज पांडे

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पीडीए रथ यात्रा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने पीडीए रथ यात्रा और यात्रा से जुड़े बैनरों पर सवाल उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी रथ यात्रा या वरिष्ठ नेता के दौरे पर आपत्ति नहीं हो सकती, क्योंकि यह लोकतंत्र का हिस्सा है।
 
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ समय पहले जिन लोगों ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, वही अब पीडीए में ‘पी’ का अर्थ ‘पंडित’ बता रहे हैं। इस तरह के बयानों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। पीडीए के अर्थ और विपक्ष के नेताओं के बयानों को लेकर सवाल भी उठाना जरूरी है।

उन्होंने अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा से जुड़े उन बैनरों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्हें भगवान राम और भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्षी नेता धार्मिक प्रतीकों और धार्मिक हस्तियों का उल्लेख कर रहे हैं।

वहीं, आरएलडी नेता केसी त्यागी ने चुनाव प्रचार के बदलते तौर-तरीकों पर भी टिप्पणी की। त्यागी ने कहा कि उनके समय में चुनावी पोस्टरों और प्रचार अभियानों में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया जाता था। अब चुनावी प्रचार में धर्म को प्राथमिकता दी जाने लगी है, जो देश के लिए सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता भी अब हर चीज समझ रही है। इससे कुछ नहीं होने वाला है।

इधर, समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा शुरू होने के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ आ गई है।

आशु मलिक ने कहा कि जैसे-जैसे पीडीए का रथ यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग लाल झंडे और टोपी के साथ यात्रा में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता असीम वकार द्वारा आजमगढ़ या कन्नौज से इसी तरह की यात्रा शुरू करने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि सड़कों पर जुट रही भीड़ से जनता के रुझान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी