Aapka Rajasthan

बीपीएसएससी भर्ती 2026: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर आवेदन शुरू, 30 जुलाई तक भरें फॉर्म

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अभ्यर्थियों से कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अभ्यर्थियों से कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीपीएसएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया आज 30 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा), शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच, चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के तहत पे लेवल-6 प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी