Aapka Rajasthan

बीएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 21 पदों पर निकली भर्ती, 7 अप्रैल तक जल्दी करें आवेदन

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे अपने करियर की शुरुआत सरकारी नौकरी से करें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
बीएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 21 पदों पर निकली भर्ती, 7 अप्रैल तक जल्दी करें आवेदन

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे अपने करियर की शुरुआत सरकारी नौकरी से करें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएमसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

बीएमसी ने जिन 21 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट, असिस्टेंट व्यावसायिक चिकित्सक, परामर्श मनोवैज्ञानिक, विशेष शिक्षक-I, डेंटल तकनीशियन और चपरासी के 1-1; असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर व्यावसायिक चिकित्सक और नर्स के 2-2; ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट, विशेष शिक्षक-II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 3-3 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा या 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित योग्यताएं और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 933 रुपए तय किया गया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 15,000 से 1,10,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसपर पद का नाम लिख, उसे दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।

वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी