Aapka Rajasthan

मोहसिन रजा का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज, बोले- जेन-जी समझ गए हैं कि कौन उनके साथ खड़ा है

लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहसिन रजा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अंकल कहा।
 

लखनऊ, 10 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहसिन रजा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अंकल कहा।

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, " अब 'जेन-जी' सब कुछ समझता है। देश के युवा छात्र और आने वाली पीढ़ी जानती है कि कौन उनके साथ खड़ा है और कौन उनके खिलाफ। इसीलिए उस युवा ने उन्हें 'अंकल' कहा। अब आप सच में अंकल हैं। आप देश हित में काम नहीं कर सकते। एक अंकल की तरह किनारे बैठ जाइए। अगर आप देश हित में काम करना चाहते हैं तो देश के हमारे 'प्रधान सेवक' को देखिए, जो सबकी बात सुनते हैं और सभी के साथ चर्चा करते हैं।"

भाजपा नेता ने रांची में छात्र आंदोलन के दौरान की गई कार्रवाई पर कहा कि जहां भी कांग्रेस समर्थित या कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां छात्रों और जनता के साथ इमरजेंसी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोल दागे गए। यह इमरजेंसी की याद दिलाता है। युवा छात्र और आम जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर संसद में विपक्ष चर्चा करना चाहता है। इस पर मोहसिन रजा ने कहा कि बिल्‍कुल, भाजपा का हमेशा कहना है कि सदन चर्चा के लिए होता है। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस भागती है। जंतर-मंतर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया है, उसको उजागर करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। अच्‍छा तब होता जब कांग्रेस इस चर्चा में शामिल होती, लेकिन कांग्रेस सदन में रहना ही नहीं चाहती।

राहुल गांधी की तर्ज पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जेन-जी को साधने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवा योद्धा महासम्‍मेलन करने वाले हैं। इस पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने तंज कसते हुए कहा कि जब ये दोनों युवा थे, तब एक दूसरे की बांहों में बांहें डालकर साल 2017 में एक ही राह पर चले थे, तब प्रदेश की जनता ने नकार दिया। इसलिए अब ये कोई भी आंदोलन करें, सबको लगता है कि ये हमारे खिलाफ ही बात करेंगे, अपने हित की बात करेंगे, लेकिन देशहित की बात नहीं करेंगे।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी