Aapka Rajasthan

भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और एकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
 
भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और एकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट में एकांश ढुल का देशभर में तीसरा रैंक आया है, जो कि हरियाणा भाजपा के नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में चयनित हो चुके थे। उन्होंने लगातार तीसरी बार यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में सफलता हासिल की है और इस बार अपना नाम टॉप 3 की सूची में शुमार किया है।

एकांश अभी शिमला में हैं, जहां उनकी ट्रेनिंग चल रही है। यूपीएससी सीएसई के पिछले दो प्रयासों में उन्होंने ऑल इंडिया 295वीं और 342वीं रैंक हासिल किया था।

एकांश के पिता कृष्ण ढुल भाजपा के वरिष्ठ नेता है और माता निर्मल ढुल प्रिंसिपल हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल के माता-पिता को फोन पर बधाई दी।

इनके अलावा राघव झुनझुनवाला ने चौथा, ईशान भटनागर ने पांचवां और जिनिया अरोड़ा ने छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं सातवां स्थान ए आर राजा मोहिद्दीन, आठवां पक्षल, नौंवा स्थान आस्था जैन और दसवां स्थान उज्ज्वल प्रियांक ने हासिल किया है।

परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के फाइनल रिजल्ट को जारी करने के साथ यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपर लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 979 पदों पर भर्ती घोषित की गई थी, जिसमें कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में की जाएगी।

यूपीएससी सीएसई 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई से आयोजित की गई थी, मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित हुई और फाइनल राउंड इंटरव्यू 26 फरवरी, 2026 को पूरी हुई। वहीं, यूपीएससी सीएसई 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 जनवरी को जारी हुआ था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 11 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चली थी।

यूपीएससी सीएसई 2025 परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को अपने रोल नंबर और नाम के माध्यम से चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट आउट निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी