Aapka Rajasthan

भाजपा ने सिद्धारमैया को बताया सबसे बड़े सांप्रदायिक मुख्यमंत्री तो कांग्रेस ने किया बचाव

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में गुरुवार को बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिली, जब सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस में यह एक परंपरा रही है कि कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मंत्रियों के साथ भी यही बात लागू होती है। हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है।
 
सिद्दारमैया के इस्तीफे को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया ने कहा कि निश्चित रूप से, उनकी राजनीति खत्म हो गई है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की राजनीति भी खत्म कर दी है। उन्होंने जातिवाद का जहर घोला है। सिद्दारमैया सबसे बड़े सांप्रदायिक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिमों में वैमनस्य फैलाया, उससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा। मैं उनके इस्तीफे का स्वागत करता हूं और आने वाले मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त एक अच्छा प्रशासन देने का प्रयास करें।

सिद्दारमैया के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी सदस्य हाईकमान के फैसले पर सवाल नहीं उठाता। भाजपा का काम ही नफरत और झूठ फैलाना है।

उन्होंने कहा, "जिस दिन से मैं मुख्यमंत्री बना था, उसी समय से सवाल किया जाने लगा था कि ढाई साल बाद आप हटने वाले हैं क्या? मेरा एक ही जवाब था कि हाईकमान जिस दिन कहे, उसी दिन त्यागपत्र दे दूंगा। जो जिम्मेदारी मिले उसके अनुसार पार्टी का काम करते रहना चाहिए।"

वहीं कांग्रेस नेता संतोष लाड ने कहा कि एकदम साफ कि डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पूरा बदलाव बहुत ही आसानी से और गरिमापूर्ण तरीके से हो। हमारे सबसे बड़े नेता, सबसे कद्दावर नेता सिद्दारमैया ने इसे इतनी गरिमा के साथ किया है कि हमें किसी भी तरह की शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़ा।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी