Aapka Rajasthan

भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, आरपी सिंह बोले- 'भवानीपुर से हार तय, हताशा में उठाए कदम'

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष पर तीखे हमले किए हैं।
 
भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, आरपी सिंह बोले- 'भवानीपुर से हार तय, हताशा में उठाए कदम'

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष पर तीखे हमले किए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भवानीपुर सीट से उनकी हार तय है और हालिया घटनाक्रम उनकी 'हताशा' को दिखाते हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।"

आरपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति निर्दोष साबित हो गया है। उनके अनुसार, पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर जो आरोप लगाए हैं, उन्हें अदालत में साबित करना होगा। उन्होंने आरोपों को 'झूठा और बेबुनियाद' बताते हुए कहा कि मामले की सुनवाई जारी रहेगी और अंतिम निर्णय न्यायालय ही करेगा।

इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "सरमा की पत्नी का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उन पर लगाए गए आरोप अनुचित हैं। अदालत निष्पक्ष सुनवाई करेगी और तथ्यों के आधार पर ही फैसला आएगा।"

वहीं, एग्जिट पोल को लेकर भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, "शुरुआती संकेत पार्टी के लिए सकारात्मक हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए। मौजूदा रुझान यह दर्शाते हैं कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव संभव है।"

शशांक मणि ने ममता बनर्जी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, "उन्हें अपनी कमजोर होती स्थिति का एहसास हो रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री चिंतित नजर आ रही हैं और राजनीतिक तौर पर दबाव में हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच