Aapka Rajasthan

भाजपा इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती, ये कांग्रेस की संस्कृति है; जेन-जी आंदोलन से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने जेन जी आंदोलन से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया।
 

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने जेन जी आंदोलन से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया।

जेन जी आंदोलन पर अमित शाह ने कहा कि हम लोकतंत्र में हैं और कई विषयों पर लोगों का अपना मत होता है, जिसे व्यक्त करना भी जरूरी है। भाजपा की सरकार इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती। यह कांग्रेस की संस्कृति है, लेकिन हमारी नहीं। हम बातचीत करते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'सेवा संकल्प अभियान' के बारे में अमित शाह ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में और बाद में देशभर में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा कई स्थानों पर एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह के रूप में उनका जन्मदिन मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष इसका एक विशेष उद्देश्य है। लंबी संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और उनका कार्यकाल अभी जारी है। इस देश में बहुत कम नेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनसेवा का ऐसा रिकॉर्ड बनाया हो।

गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए और भाजपा के सभी सहयोगियों ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यानी एक महीने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने का फैसला किया है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा और इसमें देश की हर प्रशासनिक इकाई यानी प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को शामिल किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हम हर जिले, हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र और हर बूथ तक लोगों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान पूरे राष्ट्र में चलाया जाएगा। राष्ट्र की हर प्रशासनिक इकाई, यानी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर जिले, लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक इस अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचा जाएगा।

गृह मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत सेवा दिवस, मेरे सपनों का भारत चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, संगीतमय नाट्य प्रस्तुति, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फॉर इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी