Aapka Rajasthan

भाजपा और संघ पर खड़गे के विवादित बयान को लेकर एनडीए ने जताई आपत्ति

सिलीगुड़ी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा और संघ को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान दिया। एनडीए नेताओं ने खड़गे के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है।
 
भाजपा और संघ पर खड़गे के विवादित बयान को लेकर एनडीए ने जताई आपत्ति

सिलीगुड़ी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा और संघ को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान दिया। एनडीए नेताओं ने खड़गे के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है।

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर मल्लिकार्जुन खड़गे का दिया गया बयान साफ ​​दिखाता है कि कांग्रेस अब एक राष्ट्र-विरोधी और अलोकतांत्रिक पार्टी बन गई है, जिसकी भाषा अब जहरीली हो गई है। यह वही पार्टी है जिसने दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' के दौरान भारत को बदनाम करने की कोशिश की थी। समिट में देश के खिलाफ नारे भी लगाए थे।

उन्होंने कहा कि खड़गे के बयान से कांग्रेस पार्टी की हताशा साफ तौर पर देखने को मिल रही है। जनता द्वारा कांग्रेस को लगातार नकारा जा रहा है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन गई है, जो एक समाज के व्यक्ति को दूसरे समाज के व्यक्ति से लड़ाने का काम करती है। कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान साबित करता है कि कांग्रेस मुस्लिम लीग-माओवादी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी देश का हित नहीं चाहती है, वे नुकसान चाहते हैं।

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने खड़गे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। हो सकता है कि कोई जहरीला सांप उन्हें काटने आ जाए। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने कई बार प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। खड़गे के बयानों से साफ हो जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रवाद के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि खड़गे ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। मुझे लगता है कि उन्हें एक डॉक्टर की जरूरत है। उन्हें जल्द से जल्द इलाज कराना चाहिए।

भाजपा के अन्य नेताओं ने खड़गे के बयान पर पलटवार किया और कहा कि मोहब्बत की दुकान का असली नकाब उतर चुका है। अंदर सिर्फ कट्टरपंथ और नफरत का जहर भरा है। खड़गे का बयान किसी लोकतांत्रिक नेता का भाषण कम, और उकसावे की ट्रेनिंग ज्यादा है। आखिर तुष्टीकरण और वोटबैंक के लिए कांग्रेस कितना गिरेगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम