Aapka Rajasthan

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता अयूब खान का निधन, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के कांटाबांजी सीट से पूर्व विधायक और बीजू जनता दल के वरिष्ठ संगठक अयूब खान का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप मुख्यमंत्री प्रवती परिदा, बीजू जनता दल के संस्थापक नवीन पटनायक सहित कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने अयूब खान को क्षेत्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांटाबांजी के पूर्व विधायक अयूब खान के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। दिवंगत आत्मा की चिर-शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।”

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ नेता और कांटाबांजी के पूर्व विधायक अयूब खान के निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। एक अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में, मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक्स पर लिखा, “कांटाबांजी के पूर्व विधायक अयूब खान के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक-संतप्त परिवार और शुभचिंतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और उनकी आत्मा की चिर-शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।”

बीजू जनता दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्स पर लिखा, “बीजू जनता दल के वरिष्ठ संगठक और कांटाबांजी से पूर्व विधायक अयूब खान के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके निधन से पार्टी ने एक कुशल संगठक और दयालु नेता को खो दिया है। क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किए, वे उन्हें सदैव अमर रखेंगे।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस दुख की घड़ी में, उनके बेटे डॉ. अमजद अली खान से बात कर मैंने पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।”

बीजू जनता दल की महासचिव लेखा सामंतसिंघर ने लिखा कि बीजू जनता दल के वरिष्ठ संगठक और कांटाबांजी के पूर्व विधायक अयूब खान के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से पार्टी ने एक कुशल संगठक और एक दयालु नेता खो दिया है। क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं, वे उन्हें सदैव अमर रखेंगे। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

--आईएएनएस

एसएके/एएस