Aapka Rajasthan

बिहार : तेज प्रताप के पूर्व पीए पर चोरी का आरोप, पत्नी बोली- साजिश के तहत फंसाया जा रहा ‎

‎पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव द्वारा अपने पूर्व निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में लिखित शिकायत देकर मोतीलाल राय पर नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है।
 
प्रीति भारती ने सोमवार को अगमकुआं थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके घर से छह मोबाइल फोन भी ले जाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस पूरी घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद है। ‎ ‎प्रीति के अनुसार, बीते दो दिनों से उनके पति का मोबाइल फोन बंद था। चिंतित होकर उन्होंने तेज प्रताप यादव से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि मोतीलाल उनके साथ सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

प्रीति का आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग, जिनमें चार बाउंसर और एक महिला शामिल थी, उनके घर पहुंचे और तेज प्रताप यादव से जुड़े दस्तावेजों की मांग करने लगे। उस समय घर में केवल वह और उनकी बहन मौजूद थीं। ‎ ‎उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने दबाव बनाते हुए दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की और भय का माहौल बनाया। बाद में तेज प्रताप यादव से फोन पर बातचीत होने के बाद वे लोग वहां से चले गए।

हालांकि, रात साढ़े दस बजे वही लोग दोबारा उनके घर पहुंचे। ‎ ‎प्रीति का दावा है कि इस दौरान एक महिला ने खुद को ईडी और सीबीआई जांच से जुड़ा बताते हुए घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। प्रीति के अनुसार, माता, पिता, दो बहनों, बहनोई और उनका मोबाइल फोन पासवर्ड सहित ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जांच करनी थी तो केवल उनका या उनके पति से संबंधित फोन लिया जा सकता था लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों के फोन लेने का कोई अधिकार किसी को नहीं था। ‎

‎प्रीति ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय तेज प्रताप यादव के लंबे समय से निजी चालक रहे अनिल भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके पति तेज प्रताप यादव को बड़े भाई की तरह मानते थे और हमेशा उनके साथ खड़े रहे लेकिन अब उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। ‎ ‎

उधर, तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में मोतीलाल राय पर नकदी और अन्य मूल्यवान सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। ‎

‎--आईएएनएस ‎

एमएनपी/पीएम