Aapka Rajasthan

बिहार: पत्नी को नहर में धक्का देकर तीन मासूम बच्चों को भी फेंका, तीनों की मौत

बेतिया, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक पिता ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया। इस दर्दनाक घटना में पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
 
जानकारी के अनुसार, कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव की पत्नी ललिता देवी ने करीब पांच महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि रामबाबू अपनी पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार की सुबह भी पति-पत्नी के बीच भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद नाराज ललिता देवी ने मायके जाने की बात कही, जिससे रामबाबू और अधिक आक्रोशित हो गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद रामबाबू जबरन अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तिरहुत नहर की सुगौली शाखा के पास पहुंचा। सुनसान स्थान पर उसने पहले अपनी पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। नहर में चार से पांच फीट पानी होने के कारण ललिता देवी डूबने लगीं, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को संभाल लिया।

इसी दौरान आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपने तीनों बच्चों को एक-एक कर नहर की तेज धारा में फेंक दिया। नहर के पानी में बह जाने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में छह वर्ष की एक बच्ची, चार वर्ष का एक बच्चा तथा एक दुधमुंही बच्ची शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग और चनपटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चले राहत एवं खोज अभियान के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी रामबाबू यादव फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी