Aapka Rajasthan

बिहार: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

मुजफ्फरपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

कांटी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कैलाश कुमार को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत की माहौल है। लोगों ने वारदात की सूचना कांटी पुलिस की दी। कैलाश कुमार रात को खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

गोलीबारी घायल कैलाश कुमार टेंट हाउस में काम करता था, एवं उनके चाचा रमेश पटेल टेंट हाउस के कार्य से जुड़े हुए हैं। गांव में चर्चा यह है कि टेंट हाउस व्यापार के प्रतिस्पर्धा में यह घटना को अंजाम दिया गया है। कांटी थाना पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

इससे पहले जहानाबाद जिले में रेत खनन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया था। दो गुटों में शुरू हुई झड़प अचानक गोलीबारी में बदल गई थी। इस वारदात में कम से कम छह लोग घायल हो गए थे।

हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई थी।

घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद एसडीपीओ-2 कृति कमल ने बताया था कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, "रेत निकालने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।" सूचना मिलने के तुरंत बाद घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

--आईएएनएस

एसडी/एएस