Aapka Rajasthan

बिहार में नए सीएम के फैसले में नीतीश कुमार की भूमिका अहम रहेगी : संजय सरावगी

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में हलचल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
 
बिहार में नए सीएम के फैसले में नीतीश कुमार की भूमिका अहम रहेगी : संजय सरावगी

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में हलचल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया है, और वे वहां जाएंगे। इसके बाद एनडीए और भाजपा के नेता केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मिलकर सभी फैसले लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में नीतीश कुमार की भूमिका भी अहम रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर, जिसमें धर्म परिवर्तन करने पर एससी वर्ग को मिलने वाले लाभ खत्म होने की बात कही गई है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थन जताया।

उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति में जन्म लेता है, तो संविधान ने उसे आरक्षण और कई अन्य सुविधाएं दी हैं। लेकिन अगर कोई हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई या इस्लाम अपनाता है, तो उसे ये लाभ नहीं मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही फैसला दिया है।" उन्होंने यह भी कहा कि देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं।

केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी दलों की सहमति के साथ संकट का समाधान चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार तेल, गैस और यूरिया जैसी जरूरी चीजों की कमी न होने देने के लिए पहले से प्रयास कर रही है।

वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हर मौके पर बिहार से बाहर चले जाते हैं।

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून का राज है और अपराधियों को या तो बिहार छोड़ना होगा या अपराध छोड़ना होगा।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस