Aapka Rajasthan

बिहार में किसी के घर उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए: चिराग पासवान

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अतिक्रमण हटाने वाले बयान पर आग्रह किया। उन्होंंने कहा कि जिनके आशियाने उजाड़े जाने हों, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए।
 
बिहार में किसी के घर उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए: चिराग पासवान

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अतिक्रमण हटाने वाले बयान पर आग्रह किया। उन्‍होंंने कहा कि जिनके आशियाने उजाड़े जाने हों, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए।

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे घर को न तोड़ा जाए, जिनका जायज अधिकार उस भूमि पर हो।

चिराग पासवान ने सरकार के अतिक्रमण हटाने वाले अभियान को लेकर कहा कि हमारी पार्टी हमेशा इस बात की पक्षधर रही है कि जो भी गरीब परिवार हैं, पहले उनको वैकल्पिक व्यवस्था करा के दी जाए। किसी का घर उजाड़ने के पहले वैकल्पिक जगह मुहैया कराई जाए और उसके बाद जो उचित कार्रवाई हो, उसे किया जाए।

बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि सुंदर और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सख्त कदम जरूरी हैं। उन्होंने दावा किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत उनके अपने घर की सीढ़ियां तक तोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। विपक्ष अतिक्रमण हटाने को लेकर बराबर सत्ता पक्ष को घेरता रहा है।

इधर, शराबबंदी कानून को लेकर उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस कानून के पीछे की सोच कतई गलत नहीं है। यकीनन, शराब ऐसी चीज है जिसने कई घरों को बर्बाद करने का काम किया है। ऐसे में यह कानून पूरी तरह धरातल पर उतरे, इसकी भी जिम्मेदारी सरकार की है।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रह-रह कर इस कानून में कुछ त्रुटियां सामने आती हैं। जहरीली शराब निर्माण के कार्य प्रदेश के क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं। सीमावर्ती इलाकों में जो आयात होता है, वह भी चिंता का विषय है। ऐसे में जो भी त्रुटियां हैं, उसे जरूर दुरुस्त किया जाएगा, यह विश्वास है।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी