Aapka Rajasthan

बिहार में इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी, 26 टॉपरों में 19 लड़कियां

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं यानी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इस बार 12वीं में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार तीनों संकायों के 26 टॉपरों में 19 लड़कियां शामिल हैं।
 
विज्ञान संकाय में जहां समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर बना, वहीं साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में तीसरे स्थान पर अनामिका कुमारी रही, जिन्हें 478 अंक मिले हैं। इसके अलावा सत्यम कुमार को 476 और पलक कुमारी को 475 अंक मिले।

कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी, जो यशवंत इंटर स्कूल की छात्रा हैं, ने 479 अंक पाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार और मोहम्मद लक्की अंसारी ने 478 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह नसरीन परवीन, साजिया अंसारी, निशु कुमारी और आदर्श 477 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा कला संकाय में अमृता कुमारी और स्वीटी कुमारी को 476 अंक प्राप्त हुए जबकि बीबी असराना, रौशनी कुमारी और मनीष कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर कला संकाय में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

इसके अलावा इस संकाय में माही कुमारी 476 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 475 अंक के साथ निशिका श्री ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा मानवी कुमारी और श्रेया कुमारी 474 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे तथा वारीशा नौशाद और हर्षिका 472 अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहीं। परीक्षा परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 26 टॉपरों में से 19 छात्राएं हैं। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम