Aapka Rajasthan

बिहार के राघोपुर में नाव हादसे पर एनडीए नेताओं ने जताया दुख, बोले - पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी सरकार

वैशाली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के राघोपुर में गंगा नदी पार करने के दौरान नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे पर राजनीतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। भाजपा और जेडीयू नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
 

वैशाली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के राघोपुर में गंगा नदी पार करने के दौरान नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे पर राजनीतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। भाजपा और जेडीयू नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मुंबई में भाजपा नेता राम कदम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार में हुई यह घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, हम उन्हें वापस नहीं ला सकते, लेकिन ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।"

उन्होंने बताया कि सरकार ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "ऐसी त्रासदी के बाद सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देती है, लेकिन किसी की जान वापस नहीं ला सकती।"

वहीं, पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि जो परिवार यह दर्द झेल रहे हैं उन्हें सहनशीलता और ताकत प्रदान करे। यह खबर सुनकर हम सभी स्तब्ध हैं, अंदर से हिल गए हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रशासन, स्थानीय लोग और स्थानीय नेतृत्व पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न घटे।

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी इस हादसे को दिल दहलाने वाला और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा, "मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि इसकी भरपाई किसी भी परिवार के लिए बहुत आसान नहीं होती। यह अपूरणीय क्षति है, लेकिन संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। घायलों के परिजनों को भी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनकी पीड़ा को कम करना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन सरकार उनके साथ खड़ी है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस