Aapka Rajasthan

बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने 6 मई को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कई बड़े फैसले की उम्मीद

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छह मई को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है।
 
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने 6 मई को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कई बड़े फैसले की उम्मीद

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छह मई को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भाग लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में सरकार युवाओं के रोजगार, किसान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम फैसलों को हरी झंडी दिखा सकती है।

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। वर्तमान में बिहार सरकार का संचालन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं, जिनके पास 29 विभाग हैं। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं, जिनके पास क्रमशः 10 और 8 विभाग हैं।

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में अब तक दो मंत्रिमंडल की बैठक हो चुकी है। पिछले बुधवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 63 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। मंत्रिमंडल ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना चिड़ियाघर करने को भी मंजूरी दी गई थी। अब इसका नाम पटना चिड़ियाघर रखा गया है। प्रबंध निकाय को पटना चिड़ियाघर प्रबंधन एवं विकास समिति कहा जाएगा।

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 22 अप्रैल को कैबिनेट की पहली बैठक हुई थी। इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी उपस्थित रहे थे। कैबिनेट की इस बैठक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1500 स्कूटी खरीदने के लिए 18 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जबकि पुलिसकर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस