Aapka Rajasthan

‎बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं: नित्यानंद राय

‎पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
 
‎पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखे एक पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, इसलिए मैं बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव की बातें तथ्य से पूरी तरह परे हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि पप्पू यादव की इस बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लोगों को गुमराह करने की बात पप्पू यादव को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पूर्णिया के सांसद के सोशल नेटवर्किंग पोस्ट को भ्रामक बताते हुए कहा कि पप्पू यादव की बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने एक बयान जारी कर साफ तौर पर कहा, "बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है।"

‎दरअसल, सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, "पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करा कर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज, दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल भाजपा करने वाली है। नीतीश कुमार को हटाने और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल को राज्यपाल बनाकर लाने के पीछे का यह खेल है।" ‎

‎पप्पू यादव के इस पोस्ट के बाद बिहार में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।

‎--आईएएनएस

‎एमएनपी/एएसएच