Aapka Rajasthan

भोपाल में पैदल मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का उपयोग

भोपाल, 28 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय तक मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया।साथ ही. बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
 
कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है और इसी दौरान चुनाव आयोग के बीच हुए मतभेद के खुलासे के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस द्वारा भोपाल में चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय तक के पैदल मार्च का ऐलान किया था। कांग्रेस द्वारा घोषित पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यालय के सामने एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें तमाम बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जनसभा के बाद कांग्रेस नेताओं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया।

नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से एक कार्यकर्ता के चेहरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का चित्र लगाया और उसके हाथ में हथकड़ी भी पहनाई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पैदल मार्च करते कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स से आगे जाने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम