Aapka Rajasthan

भोपाल: कांग्रेस ने झुग्गी-बस्ती तोड़ने की कार्रवाई रोकने की मांग की, सौंपा ज्ञापन

भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती तोड़ने की कार्रवाई प्रस्तावित है। कांग्रेस ने इस प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सौंपा।
 
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि सैकड़ों गरीब परिवारों को बेघर करने वाली इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। ज्ञापन में बताया गया कि लेबर कॉलोनी में सैकड़ों परिवार वर्ष 1982 से यहां रह रहे हैं। 29 मार्च को नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर बस्ती को तोड़ने पहुंचा, जबकि किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना या वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों के विरोध के चलते उस दिन कार्रवाई टल गई, लेकिन प्रशासन द्वारा दो दिन में घर खाली करने की चेतावनी दी गई। बस्तीवासियों के पास वैध पट्टे हैं; वे नियमित रूप से कर एवं बिजली बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में उन्हें जबरन हटाना अन्यायपूर्ण एवं अमानवीय है। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मांग की है कि लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

सड़क निर्माण व विकास कार्य के लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) का परीक्षण कर बस्ती को सुरक्षित रखा जाए। बिना वैध प्रक्रिया एवं पूर्व सूचना के किसी भी प्रकार की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि बस्तीवासियों को किसी भी प्रकार की धमकी या प्रताड़ना न दी जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया है कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर न्यायपूर्ण निर्णय लेगा। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह केवल मकानों का मुद्दा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के जीवन, आजीविका और सम्मान से जुड़ा विषय है। यदि प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी