भोजपुरी म्यूजिक में नया धमाका, 'अपने दम पे जीता हूं' में दिखी राकेश मिश्रा-त्रिशा कर मधु की केमिस्ट्री
मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों एक बार फिर नए गानों की वजह से चर्चा में है। भोजपुरी सिनेमा के सितारे लगातार नए गाने और म्यूजिक वीडियो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक नया भोजपुरी गीत 'अपने दम पे जीता हूं' रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।
इस गाने में भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और अभिनेता राकेश मिश्रा नजर आ रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री त्रिशा कर मधु की जोड़ी दिखाई दे रही है। गाने का अंदाज स्टाइलिश और दमदार है, जिसकी वजह से यह रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
'अपने दम पे जीता हूं' गाने को खुद राकेश मिश्रा ने गाया है, और वह वीडियो में भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ त्रिशा कर मधु की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।
वीडियो में त्रिशा कर मधु वेस्टर्न लुक में दिखाई देती हैं, जो उनके ग्लैमरस अंदाज को और भी खास बना रहा है। वहीं राकेश मिश्रा भी स्टाइलिश और हैंडसम दिख रहे हैं। गाने के बीच में एक दमदार डायलॉग भी सुनाई देता है- 'प्यार से आओगे तो प्यार देंगे... और बात इज्जत पर आई तो फाड़ देंगे।' यह डायलॉग गाने के मूड को और ज्यादा पावरफुल बनाता है।
गाने के बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वहीं वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इस गाने को 'सवेरा म्यूजिक वर्ल्ड' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां दर्शक कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस इस गाने के म्यूजिक, वीडियो और राकेश मिश्रा के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''गाना काफी दमदार है और इसका डायलॉग भी काफी जबरदस्त है।''
दूसरे यूजर ने लिखा, ''राकेश मिश्रा और त्रिशा कर मधु की ऑनस्क्रीन जोड़ी की बात ही अलग है।'' अन्य यूजर्स ने लिखा, ''गाने का स्टाइल बेहद पसंद आया, ये पक्का ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होगा।''
--आईएएनएस
पीके/एएस
