Aapka Rajasthan

भीषण गर्मी का असर, पटना में 27 जून तक आठवीं तक के स्कूल बंद

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना और गया में छोटे स्कूली बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
 
पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पटना के स्कूलों को लेकर एक रविवार को बड़ा आदेश जारी किया है। पटना जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल आठवीं क्लास तक के छात्रों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी प्री-स्कूल भी इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी का यह आदेश 27 जून तक प्रभावी रहेगा।

इधर, गया जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, गया जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 22 जून से 25 जून तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 11:00 बजे तक आवश्यक सावधानियों के साथ जारी रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इधर, पटना मौसम विभाग के अनुसार, पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कैमूर का 41.6 डिग्री, गया का 40.2 डिग्री, और बक्सर का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, तत्पश्चात अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच