Aapka Rajasthan

बीएचईएल भर्ती 2026: सुपरवाइजर ट्रेनी सहित 415 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बीएचईएल ने इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और डिप्लोमा, बीबीए, बीकॉम स्तर के विभिन्न 415 पदों के लिए होनहार और ऊर्जावान उम्मीदवारों से एक संक्षिप्त सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बीएचईएल ने इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और डिप्लोमा, बीबीए, बीकॉम स्तर के विभिन्न 415 पदों के लिए होनहार और ऊर्जावान उम्मीदवारों से एक संक्षिप्त सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीएचईएल की ओर से जारी 415 रिक्तियों में इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद और सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद शामिल हैं।

इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों में मैकेनिकल के 80 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25 पद, सिविल के 15 पद, एचआर के 20 पद, फाइनेंस के 20 पद और आईटी/सीएस के 10 पद शामिल हैं। सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों में मैकेनिकल के 103 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11 पद, सिविल के 26 पद, एचआर के 20 पद और फाइनेंस के 25 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर की रात 11:45 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए विषय के अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या पांच वर्ष की इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री प्रोग्राम होना चाहिए। फाइनेंस पदों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की योग्यता होनी चाहिए। एचआर पदों के लिए उम्मीदवार के पास फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ-साथ ह्यूमन रिसोर्स, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या सोशल वर्क में दो वर्ष की फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए या फिर एमबीए, जिसमें फाइनल ईयर में पर्सनल मैनेजमेंट/लेबर वेलफेयर/एचआरएम में स्पेशलाइजेशन/इलेक्टिव विषय रहा हो, होना चाहिए।

सुपरवाइजर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। एचआर के लिए बीबीए, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीएस या बीएमएस में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री और फाइनेंस के लिए कॉमर्स में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीएचईएल द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम