Aapka Rajasthan

भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी हारेंगी, बंगाल में भाजपा लाएगी सुशासन: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी और पूरे बंगाल में भाजपा का सुशासन वाला कमल खिलने वाला है।
 
भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी हारेंगी, बंगाल में भाजपा लाएगी सुशासन: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी और पूरे बंगाल में भाजपा का सुशासन वाला कमल खिलने वाला है।

नई दिल्ली में भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी ने ‘मां, माटी और मानुष’ के साथ विश्वासघात किया है। बंगाल में सिर्फ जंगलराज और अराजकता वाली सरकार सत्ता में रही। जब भी महिलाओं पर यौन उत्पीड़न हुआ, तब ममता बनर्जी की सरकार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की। 4 मई को बंगाल से टीएमसी की विदाई तय है। अब बंगाल में सुशासन वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने ही घर में अपनी बहनों के खिलाफ हैं। उनकी सभी बहनें उनसे नाराज हैं। अब वे बिहार की माताएं और बहनें से भी उनका अधिकार छीनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, एमके स्टालिन और राहुल गांधी, ये सभी लोग ध्यान से मेरी बातों को सुन लें, हमारा इरादा है कि हम महिलाओं को आरक्षण देंगे और इसे पूरा किया जाएगा।

यूसीसी पर गौरव वल्लभ ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आजादी के समय से ही देश की जनता की इच्छा रही है। संविधान की भी यही मंशा थी और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भी यही सोच थी, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति ने 2014 तक इसे पीछे धकेल दिया। अब देश में यूसीसी लागू करने का समय आ गया है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा नेता ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी वे देश की महिलाओं के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। उनके लिए महिला का मतलब शायद सिर्फ उनकी पत्नी, मौसी की बेटी, बुआ की बेटी या चाचा की बेटी तक सीमित है। उत्तर प्रदेश की आम महिलाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश यादव को जवाब देना पड़ेगा कि उनकी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण का हक नहीं मिलने दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के बयान पर गौरव वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी के साथ ज्यादा समय नहीं व्यतीत करना चाहिए। उनके बयानों में अब राहुल गांधी की भाषा दिखाई दे रही है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी