Aapka Rajasthan

सेना में अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 30 पदों के लिए 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय सेना ने स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2027 से शुरू होने वाले 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (आईजीसी-145) के लिए कुल 30 पदों पर पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों (ग्रेजुएट्स) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
 

देहरादून, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय सेना ने स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2027 से शुरू होने वाले 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (आईजीसी-145) के लिए कुल 30 पदों पर पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों (ग्रेजुएट्स) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

भारतीय सेना ने जिन इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के आधार पर कुल 30 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें सिविल (सिविल, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और टेक्नोलॉजी और एआईसीटीई से मंजूर इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 8, कंप्यूटर साइंस (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 6, इलेक्ट्रिकल (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोवेव, फाइबर ऑप्टिक्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 6, मैकेनिकल (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, इंडस्ट्रियल/मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट, वर्कशॉप टेक्नोलॉजी, एरोनॉटिकल, एयरोस्पेस, एवियोनिक्स और इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 6 और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम (प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, रिमोट सेंसिंग, बैलिस्टिक्स, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, मेटलर्जिकल, धातु विज्ञान और विस्फोटक, लेजर टेक्नोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, रबर टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग, माइनिंग, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल और इनके जैसे दूसरे कोर्स सहित) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे 'ज्वाइन इंडियन आर्मी' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रिक्तियों से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में बीई/बीटेक/एमएससी कंप्यूटर साइंस होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, सलेक्शन सेंटर और तारीखों का आवंटन, एसएसबी का आयोजन, प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में शामिल होना, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सर्विस अकादमी में ट्रेनिंग की पूरी अवधि के दौरान, यानी आईएमए, देहरादून में ट्रेनिंग के समय, ऑफिसर कैडेट्स को 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, कैडिडेट्स को अन्य लाभ, भत्ते और सुविधाएं भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन रिक्तियों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को आवेदन करने से पहले चेक करें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम