Aapka Rajasthan

भारतीय युवाओं के लिए 'जेन-जी' शब्द का इस्तेमाल सही नहीं, योगी को फिर चुनेंगे यूपी के युवा: माधवी लता

हैदराबाद, 13 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में भाजपा नेता माधवी लता ने भारतीय युवाओं को "जेन-जी" कहकर संबोधित करने की आलोचना की। भाजपा नेता ने कहा कि भारत के युवाओं का इतिहास बलिदान और देशभक्ति से भरा है, इसलिए उन्हें जेन-जी लेबल से संबोधित करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा राज्य की तरक्की सुनिश्चित करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देंगे।
 
माधवी लता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "'जेन-जी' जो शब्द है यह भारत का नहीं है। हम बच्चों को ऐसा एक्स, वाई, जेड के नाम से नहीं बुलाते हैं। हम बच्चों को बड़े प्यार से बुलाते हैं। भारत के जो बच्चे हैं, जो युवा पीढ़ी हैं, जैसा हमारे राज्यपाल ने कहा है, वह जगन्नाथ रथ को भी आगे लेकर जाते हैं। मां की इच्छा को भी एक स्तर पर लाने के लिए स्वयं को न्योछावर करते हैं। भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने में भगत सिंह जैसे युवा पीढ़ियों ने भी अपने जीवन को न्योछावर किया है।"

उन्होंने भारतीय युवाओं की क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा, "आईआईटी, एम्स जैसे बड़े-बड़े संसदीय संस्थानों से कई अक्लमंद और विद्यावान बच्चे बाहर निकलते हैं। आजकल वैज्ञानिक रूप में रॉकेट प्रक्षेपण भी कर रहे हैं, तो यह जेन-जी वाला शब्द कहीं ना कहीं हमारी युवा पीढ़ी को संबोधित करने के लिए सही नहीं है।"

माधवी लता ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी पर गर्व है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के युवा चाहे किसी भी मजहब के हों, उन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में वे प्रदेश को दो कदम आगे ले जाने के लिए संपूर्ण न्याय करेंगे। फिर से योगी आदित्यनाथ को सीएम चुनेंगे और यह तय करके दिखा देंगे कि अगर उत्तर प्रदेश को कोई चला सकता है तो सिर्फ सीएम योगी ही चला सकते हैं।"

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस