Aapka Rajasthan

'आपके नेतृत्व में भारतीयता पर गर्व करने की एक नई भावना आई', पीएम मोदी को रवि शास्त्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को देश-विदेश से लेकर हर क्षेत्र के दिग्गज बधाई दे रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।
 
रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। पिछले एक दशक में, भारत ने ग्लोबल मंच पर पहले से कहीं ज्यादा कद और आत्मविश्वास हासिल किया है। दुनिया भर में बहुत घूमने के बाद, मैं अपने निजी अनुभव से कह सकता हूं कि आज भारत को जो सम्मान और पहचान मिलती है, वह वाकई कमाल की है।"

पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, "भारतीय होने पर गर्व की एक नई भावना है। आप जहां भी जाएं, भारत को ताकत, महत्वाकांक्षा और लीडरशिप वाले देश के रूप में देखा जाता है। यह बदलाव हमारे प्रधानमंत्री के विजन और लीडरशिप की वजह से हुआ है। देश को और भी ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए आपको लगातार सफलता की शुभकामनाएं। बधाई हो।"

निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे करने के बाद पीएम मोदी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के साथ ही प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ा। इस गणना में नेहरू का कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना गया है। इसमें 1947 में आजादी के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल को शामिल नहीं किया गया है।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान आधारभूत संरचना और विकास से जुड़े हुए कई काम पूरे हुए, जिनमें नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन, सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट, कर्तव्य पथ, वंदे भारत ट्रेनों का रोलआउट, आईएनएस विक्रांत का चालू होना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कश्मीर रेल लिंक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत आरआरटीएस और गंगा नदी शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एएस