Aapka Rajasthan

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 'पावरप्ले' में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', सिर्फ 5 ओवरों में ठोके 100 रन

वेलिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'पावरप्ले' के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
 

वेलिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'पावरप्ले' के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

हेनरी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत ने शुरुआती छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए, जो पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 116/0 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 113/1 का स्कोर बनाया था।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी20 क्रिकेट में टीम के सबसे तेज शतकों में शीर्ष प्रदर्शन है। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवरों में 100 रन पूरे किए थे। साउथ अफ्रीका (5.3 ओवर) और ऑस्ट्रेलिया (5.3 ओवर) की टीमें भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन भारतीय टीम ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 2.2 ओवरों में 50 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले पापुआ न्यू गिनी ने वानुअतु के खिलाफ और रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 2.2 ओवरों में 50 रन पूरे किए थे।

भारत ने इस मुकाबले में 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की। 190 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंदें शेष रहने के मामले में यह पुरुषों के टी20 क्रिकेट के सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक है।

इस लिस्ट में एस्टोनिया का नाम सबसे ऊपर है, जिसने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी। फुल-मेंबर टीमों के बीच इससे पहले भारत के नाम ही रिकॉर्ड था। भारतीय टीम ने इसी साल रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की थी।

--आईएएनएस

आरएसजी