Aapka Rajasthan

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने दिया भव्य ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में भव्य ब्रिक्स गाला डिनर का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत की विविध पाक परंपराओं को दर्शाने वाला विशेष शाकाहारी मेन्यू परोसा गया, जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया।
 
गाला डिनर की शुरुआत स्टार्टर के साथ हुई। मेहमानों को खंडवी मिले-फॉय परोसी गई, जिसमें बेसन से बनी स्टीम्ड खंडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ परोसा गया। इसके अलावा खुंब गलौटी में तवे पर हल्के से ग्रिल किए गए मशरूम कबाब को मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ परोसा गया।

मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजनों की समृद्ध परंपरा की झलक देखने को मिली। मेन्यू में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक (हिमालयी गुच्छी मशरूम और एस्पेरेगस को केसर, किशमिश और ममरा बादाम के साथ तैयार किया गया व्यंजन), कैरट बीन पोरियाल, ठक्काली बेले सारू (अरहर दाल और टमाटर से तैयार दक्षिण भारतीय शैली का हल्का सूप), मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता और विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां शामिल थीं।

डेजर्ट में मेहमानों को पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय स्वाद से प्रेरित ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई, जिसमें मौसमी फलों और हल्की व्हिप्ड क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी परोसी गई। इसके साथ शहतूत फिरनी भी परोसी गई, जिसे धीमी आंच पर दूध और चावल से तैयार कर मीठे शहतूत और गोल्ड लीफ से सजाया गया।

ब्रिक्स गाला डिनर के जरिए भारत ने वैश्विक नेताओं के सामने अपनी समृद्ध पाक विरासत, मिलेट्स को बढ़ावा देने की पहल और विभिन्न राज्यों की पारंपरिक रसोई का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। यह आयोजन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन की प्रमुख सांस्कृतिक और कूटनीतिक मेजबानी का हिस्सा रहा।

--आईएएनएस

डीएससी