Aapka Rajasthan

महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम रविवार को बड़ा उलटफेर का शिकार हो गई। टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ भारत को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी।
 

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम रविवार को बड़ा उलटफेर का शिकार हो गई। टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ भारत को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम टेक्टर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉस अडायर (16) के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया। 48 के स्कोर तक कप्तान लोर्कन टकर (15) भी पवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला। कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए। इनके अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, हर्षित राणा ने 1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका। टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे। दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए।

यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए। दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले भारत ने 26 जून को इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच को 34 रन से गंवा दिया था। रविवार को दूसरा मैच जीतकर आयरलैंड ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है। अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी