Aapka Rajasthan

भारत की अंडर-20 मेंस टीम ने सिंगापुर को फ्रेंडली मैच में 1-0 से हराया

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अंडर-20 पुरुष टीम ने गुरुवार को सिंगापुर के खिलाफ फ्रेंडली मैच में 1-0 से जीत हासिल की। बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमयूम (5वें मिनट) ने विजयी गोल किया।
 

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अंडर-20 पुरुष टीम ने गुरुवार को सिंगापुर के खिलाफ फ्रेंडली मैच में 1-0 से जीत हासिल की। बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमयूम (5वें मिनट) ने विजयी गोल किया।

'ब्लू कोल्ट्स' (भारतीय टीम) एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जो 31 अगस्त से 6 सितंबर तक उज्बेकिस्तान में आयोजित होंगे।

इससे पहले, सोमवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले गए दो फ्रेंडली मुकाबलों में से पहले मैच में भारत की अंडर-20 पुरुष टीम ने सिंगापुर को 3-0 से मात दी। इस मैच में ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम (45+2 मिनट) और सिंगामयूम शमी (63वें मिनट) ने शुरुआती दो गोल किए, जिसके बाद विपक्षी टीम ने एक 'ओन गोल' (83वें मिनट) किया।

भारत की अंडर-20 पुरुष टीम के हेड कोच महेश गवली ने सिंगापुर के खिलाफ दो फ्रेंडली मैचों के लिए 30 खिलाड़ियों की टीम में से अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन चुनी है। कैंप शुरू होने से पहले ट्रायल में देश भर से कुल 102 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से इन 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, गवली ने अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग के लिए 26 खिलाड़ियों को चुना।

एएफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालिफायर के लिए 'ब्लू कोल्ट्स' की शुरुआती टीम को अंतिम रूप देने और उसकी घोषणा करने से पहले और मूल्यांकन किए जाएंगे। इस सीरीज से पहले, भारत और सिंगापुर आधिकारिक अंडर-20 पुरुष प्रतियोगिताओं में दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। भारत ने एएफसी यूथ चैंपियनशिप में दोनों मैच जीते थे — 1966 में 4-1 से जीत और 1974 में खिताब जीतने वाले अभियान के दौरान क्वार्टर-फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में जीत।

दोनों टीमों ने 2017 में गोवा में दो अंडर-19 इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच भी खेले थे, जिसमें भारत ने पहला मैच 7-2 से जीता था, जबकि सिंगापुर ने दूसरा मैच 1-0 से जीता था।

2027 क्वालीफायर में, हेड कोच महेश गवली की अगुवाई वाली 'ब्लू कोल्ट्स' टीम ताशकंद में सीरिया (31 अगस्त), उज्बेकिस्तान (3 सितंबर) और बांग्लादेश (6 सितंबर) का सामना करेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी