Aapka Rajasthan

भारत की अंडर-18 महिला वॉलीबॉल टीम में गुजरात की 3 खिलाड़ी शामिल

नडियाद, 30 जून (आईएएनएस)। 16वीं एवीसी एशियन विमेंस अंडर-18 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए गुजरात की तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है। इनमें से 16 वर्षीय रजल वाला को थाईलैंड में होने वाले इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
 

नडियाद, 30 जून (आईएएनएस)। 16वीं एवीसी एशियन विमेंस अंडर-18 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए गुजरात की तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है। इनमें से 16 वर्षीय रजल वाला को थाईलैंड में होने वाले इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

1 से 7 जुलाई तक नखोन रत्चासिमा में खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमें एशियन खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। रजल एशिया की कुछ सबसे मजबूत युवा वॉलीबॉल टीमों के खिलाफ भारत की कमान संभालेंगी, जबकि गुजरात की ही खिलाड़ी अर्पिता वाधेर और फोरम कागथारा को भी टीम में जगह मिली है। ये तीनों खिलाड़ी नडियाद के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करती हैं, जिसे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (एसएजी) संचालित करता है।

गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार तालुका के सरखाडी गांव की रहने वाली रजल को भारतीय अंडर-18 महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 17 वर्षीय अर्पिता वाधेर गिर सोमनाथ जिले के सूत्रपाड़ा तालुका के वावडी गांव की रहने वाली हैं, जबकि 17 वर्षीय फोरम कागथारा अमरेली जिले से हैं।

अंतिम टीम की घोषणा से पहले, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) ने देशभर से 24 होनहार खिलाड़ियों को एक नेशनल कोचिंग कैंप के लिए चुना था, जिनमें से चैंपियनशिप के लिए टीम को अंतिम रूप दिया गया।

उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारतीय टीम में चुने जाने पर रजल वाला, अर्पिता वाधेर और फोरम कागथारा को बधाई देते हुए चैंपियनशिप में सफल अभियान के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। टीम की कप्तान समेत गुजरात की तीन खिलाड़ियों का शामिल होना राष्ट्रीय स्तर पर एज-ग्रुप वॉलीबॉल में राज्य की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है।

एशियन वॉलीबॉल कॉन्फेडरेशन (एवीसी) की तरफ से आयोजित यह दो साल में एक बार होने वाली चैंपियनशिप, 2027 एफआईवीबी गर्ल्स अंडर-19 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एशियन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के तौर पर भी काम करेगी।

इस प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीमें ग्लोबल इवेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में टॉप चार में जगह बनाने और 2027 एफआईवीबी गर्ल्स अंडर-19 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी