Aapka Rajasthan

भाजपा विधायक ने कहा-पाक अपने घर के मामले नहीं सुलझा पा रहा, युद्ध क्या रुकवाएगा

जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा विधायक सुनील भारद्वाज और बलवंत सिंह मनकोटिया ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूहों को समर्थन देने और पाकिस्तान में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता पर अपनी राय व्यक्त की।
 
भाजपा विधायक ने कहा-पाक अपने घर के मामले नहीं सुलझा पा रहा, युद्ध क्या रुकवाएगा

जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा विधायक सुनील भारद्वाज और बलवंत सिंह मनकोटिया ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूहों को समर्थन देने और पाकिस्तान में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता पर अपनी राय व्यक्त की।

हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस की एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान कई सशस्त्र, आतंकवादी समूहों के संचालन का अड्डा है, जिनमें से कुछ 1980 के दशक से अस्तित्व में हैं।

भाजपा विधायक सुनील भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा, "हाल ही में एक रिपोर्ट में पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाली फैक्ट्री बताया गया है। यह दुनिया के सामने एक सर्वविदित तथ्य है कि पाकिस्तान इस तरह का नेटवर्क चलाता है। पाकिस्तान अपने आंतरिक और दूरस्थ क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय भारत विरोध पर केंद्रित है और उसे अस्थिर करने का प्रयास करता रहता है। पाकिस्तान एक नाकाम देश है, क्योंकि वहां के लोगों को रोजमर्रा की चीजों को लेकर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।"

भारद्वाज ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव खत्म होना पूरे विश्व के लिए जरूरी है, इसके लिए भारत लगातार प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान जो अपने देश की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त है, वह अमेरिका-ईरान वार्ता में क्या सकारात्मक रोल निभाएगा।"

वहीं, भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया था, हम वैसा ही दोबारा करेंगे। अगर कोई आतंकी संगठन या पाकिस्तान फिर से भारत को निशाना बनाने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें उसी तरह जवाब देंगे।"

वहीं, पीडीपी विधायक आगा मुंतजिर मेहदी ने कहा, "खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के लिए कोई भी देश अगर शांति लाने में सहयोग करता है तो अच्छी बात है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।"

ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान की मेजबानी पर नेशनल कांफ्रेस विधायक तनवीर सादिक ने कहा, "शांति के लिए समझौते पर भारत ही बातचीत कर सकता है। भारत के इजरायल, अमेरिका और ईरान के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। मुझे लगता है कि इन रिश्तों को लेकर भारत युद्ध रुकवा सकता है।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम