Aapka Rajasthan

भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन मॉडल दिया है : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी 2.0 को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन मॉडल दिया है।
 

नई दिल्‍ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी 2.0 को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन मॉडल दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जीएसटी पर विपक्ष की आलोचना बेबुनियाद बातों के अलावा कुछ नहीं है। वास्तविकता यह है कि हर घर की बचत महत्वपूर्ण है। फिर भी, तथाकथित बयानबाज और विपक्ष में उनके अति उत्साही अनुयायी देश की अपार प्रगति का उपहास उड़ा रहे हैं।"

उन्‍होंने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन मॉडल दिया है, जिसमें एक आम परिवार हर साल लगभग 20 हजार रुपए बचा पा रहा है। कांग्रेस सरकारें राहत नहीं, लूट करती हैं। हिमाचल में सीमेंट टैक्स बढ़ाकर कांग्रेस ने जनता पर डाका डाला है। राहुल गांधी का 'खटाखट मॉडल' कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में विफल रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने वादे भूल चुकी है। मोदी सरकार के सुधार जनता की जेब मजबूत कर रहे हैं, जबकि विपक्ष की राजनीति सिर्फ अफवाह और झूठ पर टिकी है।

एनडीए के 8 सदस्यीय सांसद प्रतिनिधिमंडल के करूर दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "करूर भगदड़ की त्रासदी में 41 लोगों की जान चली गई, लेकिन अक्षम डीएमके सरकार जिम्मेदारी से बच रही है। भाजपा सांसद हेमा मालिनी के नेतृत्व में एनडीए प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों की आवाज उठाएगा। भाजपा और एनडीए पीड़ितों के साथ खड़ी है। एनडीए यह संदेश देगा कि भाजपा सिर्फ चुनावी मंच पर नहीं, बल्कि पीड़ा की घड़ी में भी जनता के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की परिवारवादी सनातन विरोधी भ्रष्ट सरकार ने भीड़ प्रबंधन में घोर लापरवाही दिखाई। एनडीए की टीम सच उजागर करेगी और दोषियों को बेनकाब करेगी। भाजपा-एनडीए किसी भी राज्य की जनता के दुख-दर्द को अनसुना नहीं करती, करूर का सच देश के सामने आएगा।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम