Aapka Rajasthan

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, पदाधिकारियों के साथ करेंगे आठ बैठकें

वाराणसी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 

वाराणसी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। भाजपा संगठन लगातार चुनावी तैयारियों में जुटा रहता है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा, 'पहले अपना इस्तीफा दें। जनता भाजपा के साथ खड़ी है।'

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसके बाद वह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित कार्यक्रम में जेन-जी के युवाओं के साथ संवाद करेंगे और रोहनिया स्थित गोकुल धाम रिजॉर्ट में पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहनिया स्थित गोकुल धाम रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। यहां दोपहर के भोजन के साथ अलग-अलग चरणों में कई बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी कार्यक्रम के अनुसार, कुल आठ बैठकें चार-चार के शिफ्ट में होंगी।

पहली बैठक पौने 12 बजे से शुरू होगी। इसमें बीते तीन बार के क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारी होंगे। इनकी संख्या 700 है। इसी प्रकार 70 पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र पदाधिकारी और क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें 90 लोग रहेंगे। इन बैठकों के बीच में लंच टाइम भी है, जहां सभी पदाधिकारियों के साथ भोजन करेंगे। रात आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय रवाना हो जाएंगे।

इसके अलावा, काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) के साथ भी बैठक होगी। इस बैठक में क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न स्तरों पर चल रहे अभियानों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक होगी।

बैठकों के दौरान भाजपा के सड़क से जुड़े अभियानों और घर-घर संपर्क अभियान के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष जोर रहेगा। फ्रंटल संगठनों, मीडिया मैनेजमेंट और आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में सोशल मीडिया और मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम