Aapka Rajasthan

भाजपा के राजनीति करने का तरीका दुर्भाग्यपूर्ण: बाला साहेब थोराट

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी भवन में शुक्रवार को कांग्रेस वर्क कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी के सदस्य भंवर जितेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस में असम की सरकार बनने का दावा किया।
 
भाजपा के राजनीति करने का तरीका दुर्भाग्यपूर्ण: बाला साहेब थोराट

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी भवन में शुक्रवार को कांग्रेस वर्क कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी के सदस्य भंवर जितेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस में असम की सरकार बनने का दावा किया।

असम चुनाव को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, "मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के अंदर निराशा है। प्रदेश में जिस स्तर का भ्रष्टाचार हुआ है, माफियाराज चल रहा है, जिन मामलों को कांग्रेस पार्टी ने पिछले वर्षों से उजागर किया है, उसके बाद हमारा कैंपेन बहुत ही अच्छा रहा। गौरव गोगोई का फेस आगे रहा, जिसके साथ हमारे पार्टी के हर कार्यकर्ता ने मेहनत की। भ्रष्टाचार के मुद्दे को पिछले पांच वर्षों से हम उठा रहे हैं। सरकार ने जो वादे किए थे, उस पर वे फेल हो गए। सीएम सरमा ने पवन खेड़ा के साथ-साथ मीडिया पर जो टिप्पणी की है, वह उन्हें शोभा नहीं देती। संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह की टिप्पणी करना असम की संस्कृति नहीं है।"

उन्होंने प्रदेश में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को लेकर कहा, "वोटिंग प्रतिशत पूरे असम में बढ़ा है। सभी विधानसभा क्षेत्र मे बहुत ज्यादा वोटिंग है, जिसका मतलब है कि सरकार के खिलाफ मतदान हुआ। देश में जहां भी हमने ज्यादा वोटिंग देखी है, वह सरकार के खिलाफ रही है। कांग्रेस पार्टी बहुमत से आने वाली है। कांग्रेस के सहयोगी दलों का भी हमें बहुत बड़ा फायदा मिला है।"

कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने पवन खेड़ा को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत मिलने पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पवन खेड़ा ने भाजपा की राजनीति के तरीके पर बिल्कुल सही बोला था। वह तो अब हमारे लिए हीरो बन गए हैं। 2014 से राजनीति कैसी चल रही है, वह सभी को पता है। महाराष्ट्र की राजनीति को देख लीजिए, जिसको जेल में जाना था, वह बाद में मंत्री बन गए। एक दिन पहले जिन पर जांच बैठाई जा रही थी, वह दूसरे दिन भाजपा में शामिल हो जाते हैं। ऐसे में वह वाशिंग मशीन से बाहर निकलते हैं। भाजपा के राजनीति करने का तरीका दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हमारे लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।"

--आईएएनएस

वीसी