Aapka Rajasthan

भाजपा अखिलेश यादव की दादरी में हुई रैली से बौखला गई है: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दादरी में रैली कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। हालांकि, इस रैली को भाजपा ने फ्लॉप करार दिया है, अब सपा नेता की ओर से पलटवार किया गया है।
 
भाजपा अखिलेश यादव की दादरी में हुई रैली से बौखला गई है: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दादरी में रैली कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। हालांकि, इस रैली को भाजपा ने फ्लॉप करार दिया है, अब सपा नेता की ओर से पलटवार किया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दादरी में हुई रैली को ऐतिहासिक और विशाल बताते हुए कहा कि इसकी सफलता से भाजपा नेता बेचैन हो गए हैं।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में मेहरोत्रा ने कहा कि दादरी में अखिलेश यादव की रैली शानदार रही। भाजपा के खेमे में इस रैली को लेकर खलबली मच गई है। इसीलिए वे हमारे खिलाफ भ्रामक बयान दे रहे हैं, वे पीडीए समाज के खिलाफ हैं।

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाजपा बौखला गई है।

सपा नेता के पलटवार पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जोरदार जवाब दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भाजपा के भय से पहले मंदिर बनवाना और अब प्रभु श्रीरामलला की मूर्ति लगवाने की चर्चा करना, यह समाजवादी पार्टी की ‘अवसरवादी’ राजनीति का नया चेहरा है। विडंबना यह है कि जिस सपा और सपाइयों के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे हैं। यदि वास्तव में आस्था का सम्मान होता और नीयत सही होती तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनी ईदगाह को हटाकर भव्य मंदिर निर्माण की बात करते और बाबरी समर्थकों के खिलाफ भी आवाज उठाते। दुविधा में फंसे सपा बहादुर और उनकी सपा न तो रामभक्तों का विश्वास पाएगी और न ही अपना कथित ‘वोट बैंक’ बचा पाएगी। 2027 में इनको न तो हिंदू मिलेगा और न मुसलमान, मिलेगा तो केवल सैफई में स्थान।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी