Aapka Rajasthan

भजन गायक छोटू सिंह रावणा को मिली धमकी, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

बाड़मेर, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा को कथित धमकी देने के मामले को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रविवार को बाड़मेर में रवाणा राजपूत समाज के लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर छोटू सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
 
यह मामला उस समय सामने आया जब छोटूसिंह रावणा ने शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। यह विवाद सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट के बाद शुरू हुआ।

छोटू सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी टिप्पणी के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उन्हें कॉल किया और बातचीत के दौरान धमकी दी। इस आरोप के बाद इलाके में माहौल गरमा गया और समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

दूसरी ओर, विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की धमकी नहीं दी और यह आरोप बेबुनियाद हैं।

घटना के बाद रावना राजपूत समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और छोटू सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन देने पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर हुए विवाद के बाद धमकी दी, इसको लेकर हमने प्रशासन को ज्ञापन दिया है। हमें विधायक से उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह धमकी देंगे। हमने रविंद्र सिंह भाटी को चुनाव के समय समर्थन किया था और इसका खामियाजा आज हम भुगत रहे हैं।

उन्होंने विधायक से अपील की है कि इस तरह से समाज में दुश्मनी बढ़ रही है। हमारा निवेदन है कि वह इस मामले को तूल न दें। मैं बता देना चाहता हूं कि छोटू सिंह अकेला नहीं है। अगर किसी के दिमाग में कोई गलतफहमी है तो उसे निकाल देना चाहिए।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी