Aapka Rajasthan

भाई विजय के बर्थडे पर रुपाली गांगुली ने लुटाया प्यार, बताया- मम्मी-पापा का होनहार बच्चा

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली के भाई और मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बहन रुपाली गांगुली ने जन्मदिन की बधाई दी।
 

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली के भाई और मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बहन रुपाली गांगुली ने जन्मदिन की बधाई दी।

रुपाली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अभिनेत्री के अपने भाई, मां और परिवार के साथ बिताए हुए पल शामिल हैं। अभिनेत्री ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "मम्मी-पापा का सबसे होनहार बच्चा, दुनिया के सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हमेशा ऐसे ही चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा ऐसे ही शानदार इंसान बने रहो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।"

विजय गांगुली मनोरंजन जगत के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन गाने दिए हैं। हालांकि, विजय को कला विरासत में मिली है। उनके पिता मशहूर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक थे और बहन टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिस वजह से बचपन में उन्होंने कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया।

शुरुआत में वह अपने पिता की तरह फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे और अनुराग बसु के साथ निर्देशन में सहायक के तौर पर जुड़े थे, लेकिन डांस की तरफ रूचि होने की वजह से उन्होंने इसे ही अपना प्रोफेशन चुना।

विजय गांगुली ने साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' से बतौर सहायक कोरियोग्राफर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'तारे जमीन पर' और 'युवराज' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

उन्होंने कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में गानों की बेहतरीन कोरियोग्राफी की है और फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने "गलती से मिस्टेक" से उन्हें एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में बड़ी पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

'जग्गा जासूस' का गाना 'गलती से मिस्टे', 'अंधाधुन', 'लव आज कल', 'स्त्री 2' का सुपरहिट गाना 'आज की रात' (तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया) जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं।

इसी के साथ ही, उन्हें फिल्म 'स्त्री 2' के लोकप्रिय गाने 'आज की रात' के लिए उन्हें प्रतिष्ठित नेशनल फिल्म अवॉर्ड (राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) से भी नवाजा गया है। इसके अलावा, हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' के लिए भी प्रशंसा और पुरस्कार हासिल किए ।

--आईएएनएस

एनएस/एएस