Aapka Rajasthan

भाग्यश्री ने बताया रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने का सबसे आसान तरीका

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करके लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
 
भाग्यश्री ने बताया रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने का सबसे आसान तरीका

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करके लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

मंगलवार को उन्होंने रीढ़ की हड्डी के लिए एक आरामदायक एक्सरसाइज के बारे में बताया। भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे जिम में नजर आ रही हैं और सभी को समझाते हुए कहती हैं, "दबी हुई डिस्क पीठ की बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। इससे पीठ में तेज दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में तकलीफ होती है।"

उन्होंने जिम में लटकने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे करते हुए बताया कि यह एक सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जो रीढ़ की हड्डी के लिए ट्रैक्शन, यानी खिंचाव का काम करती है। अभिनेत्री ने कहा, "यह एक्सरसाइज रीढ़ को धीरे-धीरे स्ट्रेच करती है। इससे डिस्क के बीच ज्यादा जगह बन जाती है और उन पर से दवाब कम हो जाता है। इस आसान स्ट्रेच को 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक करके देखिए। धीरे-धीरे महसूस कीजिए कि आपकी पीठ को कितना आराम मिल रहा है।"

उन्होंने आगे सलाह दी कि जब आप इस एक्सरसाइज को अच्छे से करने लगें तो अपनी पीठ को और मजबूत बनाने के लिए थोड़ी साइकिलिंग भी शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाला पीठ दर्द और अकड़न काफी कम हो जाती है।

अभिनेत्री ने लिखा, "अपनी रीढ़ को लंबा करें और डिस्क पर से दबाव हटाएं। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाला पीठ दर्द और अकड़न कम होगी।"

भाग्यश्री की यह टिप उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो घंटों डेस्क पर काम करते हैं या लंबे समय तक बैठे रहते हैं। ऐसी साधारण, असरदार एक्सरसाइज करने के लिए शुरुआत में किसी विशेषज्ञ की देख-रेख में ही करना चाहिए।

भाग्यश्री ने भले ही फिल्मों में कम काम किया हो, लेकिन अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर हेल्थ टिप्स शेयर कर सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देती रहती हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस