बीजीएसएसएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव सहित 1,949 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने अपने विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव सहित अलग-अलग कुल 1,949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
बीजीएसएसएल की ओर से जारी 1,949 रिक्तियों में अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग)-कलेक्शन के 150, टेली-कलेक्शन एजेंट (डेट रिकवरी एजेंट)-कलेक्शन के 100, एग्जीक्यूटिव - एटीएम/रिकॉन्सिलिएशन/शिकायतें/डेबिट कार्ड-डिजिटल बैंकिंग के 40, एग्जीक्यूटिव - ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स-ग्लोबल ट्रेड सर्विसेज के 25, एग्जीक्यूटिव (सीएएसए/एफसीएनआर/कॉलिंग)-अकाउंट मैनेजमेंट सर्विसेज के 40, प्रोक्योरमेंट मैनेजर-मल्टीपल फंक्शन्स का 1, एमआईएस एनालिस्ट-रिटेल सेल्स के 3, डिप्टी मैनेजर - एचआर और एडमिन का 1, एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव (मेकर्स)- पीईएमएस, वेलकम किट के 20, डेस्कटॉप सपोर्ट एनालिस्ट-इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का 1, डायलर (कॉलिंग ऑपरेशन्स)-कलेक्शन का 1, एएम/डीएम/लीड्स - टेली कलेक्शन (डीआरए सर्टिफाइड)-कलेक्शन के 6, एएम/डिप्टी मैनेजर - एल एवं डी (ह्यूमन रिसोर्स - एल एवं डी) का 1, एग्जीक्यूटिव - डेबिट कार्ड ऑपरेशन्स (जारी करना/रिकॉन्सिलिएशन/विवाद)-डिजिटल बैंकिंग के 10, फील्ड कलेक्शन ऑफिसर्स (डीआरए सर्टिफाइड)-फील्ड कलेक्शन के 400, डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट-टाइम)-डिजिटल ऑनबोर्डिंग के 400, सेल्स ऑफिसर/एएसएम/आरएसएम (लोन - होम/ऑटो/ट्रैक्टर/एजुकेशन)-रिटेल सेल्स के 350 और आधार ऑपरेटर (पार्ट टाइम)- सिर्फ एनएसईआईटी सर्टिफाइड (आधार ऑपरेशन्स) के 400 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीजीएसएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित और क्षेत्र के अनुसार 12वीं, ग्रेजुएशन, बीकॉम, एमबीए, आदि योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में 2 से 6 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पद के अनुसार गिफ्ट सिटी-गांधीनगर, वडोदरा, बेंगलुरु, जोगेश्वरी-मुंबई और पैन इंडिया होगी। वहीं अभ्यर्थियों को संबंधित रिक्तियों के लिए भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीजीएसएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोस्ट के अनुसार जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
