Aapka Rajasthan

बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों लॉजिक क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट को बताया कि उनकी बेटियां ही उनकी स्टाइलिस्ट हैं।
 

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों लॉजिक क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट को बताया कि उनकी बेटियां ही उनकी स्टाइलिस्ट हैं।

शो में कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने बताया कि वो और उनकी बहन अक्सर कपड़ों को लेकर लड़ती हैं। इसके बाद दिव्यांशी ने अनिल कपूर से पूछा कि क्या सोनम कपूर और रिया कपूर भी बचपन में ऐसा ही करती थीं, तो अभिनेता ने बताया कि बचपन में दोनों की पसंद अलग हुआ करती थी, जिस वजह से उनकी लड़ाइयां नहीं होती थी।

अभिनेता कहते हैं, "सोनम को बचपन से ही तैयार होने शौक था। रिया के बारे में मुझे याद है कि वो अपनी गुड़ियों को तैयार किया करती थीं। रिया अपनी गुड़ियों पर अलग-अलग चीजें ट्राई करने में घंटों बिताती थीं, कभी थकती भी नहीं थी और आज भी वह ऐसी ही है। वो खुद ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में होगी लेकिन हम सभी को बताएगी, क्या पहनना है।"

उन्होंने आगे कहा, "वो मुझे भी स्टाइल करती है, जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्टों के साथ मैंने काम किया है, उनमें से कई उसकी सिफारिश से ही आए हैं। वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक उसे लुक पसंद नहीं आ जाता, वो चीजें ट्राई करती रहती है। जब वो और सोनम साथ काम करती हैं, तो उनकी जोड़ी बिल्कुल कमाल की होती है।"

सोनम कपूर और रिया कपूर की जोड़ी को भारतीय फैशन की दुनिया में सबसे प्रभावशाली बहनों में गिना जाता है, जहां सोनम ने फैशन में 'स्टाइल आइकन' के रूप में पहचान बनाई है और रिया उनके अधिकतर आइकॉनिक लुक्स की मास्टरमाइंड स्टाइलिस्ट रहती हैं। दोनों ने मिलकर हाई-फैशन, पारंपरिक भारतीय शिल्प और रोजमर्रा के पहनने लायक कपड़ों को एक नया अंदाज दिया है।

वहीं, दोनों बहनों ने मिलकर रीसोन नाम का क्लोदिंग लेबल शुरू किया था। इसका मकसद आम भारतीय युवतियों के लिए किफायती, आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े लाना था, जो रोजमर्रा और अलग-अलग बॉडी टाइप्स के हिसाब से फिट बैठें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम